समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

0Shares

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति, नए पदाधिकारियों की घोषणा।

आजमगढ़। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष हकीम बेग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हकीम बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से मजबूती से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुट जाएं।
वहीं, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मेराज अहमद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए संगठन की गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। नियाज अहमद और गुड्डू को नगर अध्यक्ष, अफान अबरार कुरैशी को दीदारगंज विधानसभा अध्यक्ष तथा शकील अहमद को जिला कमेटी में सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला महासचिव अख्तर इम्तियाज खान, सोनी, मिर्जा सलीम बेग, मोहम्मद साकिब, जावेद डंपी, नियाज अहमद, गुड्डू, मुनव्वर, डॉ. शकील, खालिद जफर, मोहम्मद मुराद, अफान अबरार, इसरार अहमद, इरशाद अहमद, अशफाक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *