धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद

0Shares

चन्दौली ब्यूरो। बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी में अशोक पुत्र बाढ़ू के घर क्षेत्र के भोले- भाले लोगों को अनुचित प्रभाव में लेकर उनको मुफ्त में पैसा देकर व भविष्य में पैसा मिलने का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्मान्तरण करने का कार्य चल रहा था। दिनांक 09.08.2026 को थाना बबुरी के ग्राम गौरी में अशोक पुत्र बाढ़ू निवासी ग्राम गौरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली के घर क्षेत्र के भोले- भाले लोगों को अनुचित प्रभाव में लेकर उनको मुफ्त में पैसा देकर व भविष्य में पैसा मिलने का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्मान्तरण करने का कार्य चल रहा था तथा इसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा था इस कार्य मे आशीष नारायण पुत्र वंश नारायण ग्राम बड़गांवा थाना शहाबगंज चन्दौली व अशोक पुत्र बाढ़ू ग्राम गौरी थाना बबुरी चन्दौली के द्वारा दिनांक 9 अगस्त 2026 रविवार समय 13.00 बजे अशोक के आवास पर अवैध धर्म परिवर्तन का कार्य कराया जा रहा था।
साथ में उनके घर पर काफी लोग एकत्रित होकर उनकी बातों को सुन रहे थे तथा मौके पर इसाई धर्म के प्रचार प्रसार की सामग्री उपलब्ध थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/26 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुध्द धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पंजीकृत हुआ था जिसमें वांछित अभियुंक्तो आशीष नारायण पुत्र वंश नारायण ग्राम बड़गाँवा थाना शहाबगंज चन्दौली व अशोक पुत्र बाढ़ू ग्राम गौरी थाना बबुरी चन्दौली को आज दिनांक 10.08.2026 को समय 10.30 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों का नाम व पता-
1.आशीष नारायण पुत्र वंश नारायण ग्राम बड़गाँवा थाना शहाबगंज चन्दौली
2.अशोक पुत्र बाढ़ू ग्राम गौरी थाना बबुरी चन्दौली
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 113/26 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुध्द धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
1. उ0नि0 संजीत कुमार सिंह थाना बबुरी जनपद चन्दौली
2. उ0नि0 रामभवन यादव थाना बबुरी जनपद चन्दौली
3. हे0का0 विजय शंकर थाना बबुरी जनपद चन्दौली
4. का0 अजीत चौहान थाना बबुरी जनपद चन्दौली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *