गाजीपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भंदहा कला, कैथी, वाराणसी के BAMS 2024-25 बैच के छात्र-छात्राओं का प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। बता दे कि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. विजय यादव एवं प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह ने परीक्षा में उत्तीर्ण रिशु जैसवाल (First) अर्पण मिश्रा (second) शरदि लिखिता व अनुपमा सिंह (Third) एवं सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
परीक्षा परिणाम में सफल सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण ने भी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शिक्षकगण ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। BAMS 2024-25 बैच के विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम एवं अनुशासन से उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय के समस्त गुरुजनों के मार्गदर्शन, शिक्षकों के अथक प्रयास तथा अपने अभिभावकों के सहयोग एवं आशीर्वाद का श्रेय दिया है। वहीं
महाविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि BAMS 2024-25 बैच के विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट आयुर्वेद चिकित्सक बनकर संस्थान, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
