प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह में भाग लेने के लिए 10 खिलाड़ियों का हुआ चयन

0Shares

गाजीपुर। जिले में दिनांक 12-08-2026 को मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम सैदपुर गाजीपुर के प्रांगण में खेल संपन्न किया गया। बता दे की प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 20-8-2026 से 22-8-2026 तक अयोध्या जनपद में आयोजित की जा रही है, उक्त चयन/ट्रायल जिसमें कुल 20 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया है,प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 10 बेस्ट खिड़ालियो का चयन किया गया, चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 13-08-2026 को प्रातरू 09.00 बजे डा. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में चयन/ट्रायल्स हेतु प्रतिभाग करेंगे, चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। इस अवसर पर हॉकी प्रशिक्षक, इन्द्रदेव सिंह, अविनाश यादव, बृजेश कुमार एवं हॉकी प्रशिक्षिका श्रीमती पूजा सिंह तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला कबड्डी चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *