सिधौना में धू-धू कर जला बिजली का तार, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

0Shares

सिधौना (आज़मगढ़)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिधौना बाजार में रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शिवा-शिव मंदिर के सामने खंभे में लगा बिजली का तार अचानक धू-धू कर जलने लगा। सड़क के ऊपर और आसपास बिजली के तार में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तार टूटकर सड़क पर गिरने की स्थिति में राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि गश्त कर रहे दीवान पवन कुमार सिंह ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए लालगंज के जेई अजीत श्रीवास्तव को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। समय रहते बिजली कट जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
इस दौरान रात्रि गश्त कर रहे दीवान पवन कुमार सिंह के साथ मौजूद तीन होमगार्डों व वहां पर उपस्थित लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को जले हुए बिजली के तार से दूर रहने की सलाह दी और बिजली आपूर्ति बंद होने तक सतर्कता बरती।
बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद भी सड़क पर पड़ा तार राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर लाइनमैन मन्ना रात में ही मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े बिजली के तार को हटाया। तार हटाए जाने के बाद सड़क पर आवागमन सुचारु हो सका और राहगीरों को बड़ी राहत मिली।
स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त के दौरान तत्काल कार्रवाई करने वाले लालगंज जेई अजीत श्रीवास्तव दीवान पवन सिंह, लाइनमैन मन्ना एवं तीनों होमगार्डों की सराहना की। साथ ही बिजली विभाग के जेई अजीत श्रीवास्तव और लाइनमैन मन्ना व प्रकाश रात में ही बिजली की समस्या का समाधान करने पर लोगों ने संतोष जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं कराई जाती तो जला हुआ तार किसी राहगीर की जान के लिए खतरा बन सकता था। पुलिस और बिजली विभाग की तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा होने से बच गया। उक्त अवसर पर राम प्रसाद मिश्रा पत्रकार प्रतीक सिंह मोनू अनिल यादव छोटे यादव महेश मिश्रा वीरेंद्र यादव, प्रदीप गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, सूरज चौहान आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *