भुड़की व बड़ागांव में धारा 116 के मामलों का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0Shares

लालगंज (आजमगढ़)। राजस्व मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर धारा 116 से संबंधित मामलों का स्थलीय निरीक्षण किया।एसडीएम ने ग्राम पंचायत भुड़की में धारा 116 से संबंधित पप्पू बनाम रामसूरत मामले की मौके पर जांच की। इस दौरान दोनों पक्षों के साथ राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत बड़ागांव, देवगांव में धारा 116, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 से संबंधित देवेंद्र बनाम वीरेंद्र मामले का भी स्थलीय निरीक्षण किया। मामले की सुनवाई दोनों पक्षों एवं राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए। मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोनों पक्षों को न्याय मिल सके और अनावश्यक विवादों का समय से समाधान हो।उन्होंने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *