अभियंता दिवस समारोह का हुआ आयोजन

0Shares

आजमगढ़। इंजीनियर दिवस के मौके पर प्रोफेशनल इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस समारोह का आयोजन हरंवशपुर स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। सर्वप्रथम भारत के प्रथम सिविल इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गय और उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। समारोह में जिले के उत्कृष्ट इंजीनियरों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव इंजी राजेश सिंह पालीवाल ने कहा कि देश के विकास में इंजीनियरों का योगदान अतुलनीय है। जिस देश के संसाधन जितने विश्वस्तरीय होंगे, वहां के इंजीनियर उतने ही कुशल और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित होते है। इंजीनियर को अपनी एकजुटता को बनाये रखते हुए हमेशा अपना शत प्रतिशत योगदान देना होगा। तभी हम विकसित देशों की तुलना में अपने राष्ट्र को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर सकेंगे।
अध्यक्षीय संबोधन में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इंजी जगदीश प्रसाद सोनकर ने कहा कि आज के दौर में इंजीनियरिंग सिर्फ निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की मूलभूत समस्याओं का समाधान भी देती है। उन्होंने सभी अभियंताओं से राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर इंजीनियर व आर्किटेक्ट्स ने देश और समाज की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन इंजी. सुनील यादव ने किया।
इस अवसर पर संरक्षक मिर्जा अशहद बेग, मिर्जा हाफिज बेग, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मुहम्मद हलीमुल्लाह, नेहा मौर्या, संध्या भारती, विनोद पांडेय, अरूण प्रजापति, प्रभाकर यादव, अमित यादव, राजगौरव वर्मा, राजेश कुमार, अहमद फुरकान, राहुल कांत, दीपक यादव, मनोज कुमार सिंह, द्वारिका प्रसाद श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, इन्द्रजीत चैहान इंजीनियर और आर्किटेक्ट सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *