डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन का निःशुल्क-अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम हुआ आयोजित

0Shares

विद्यार्थियों के लिए दूरबीन से खोली अंतरिक्ष की नई खिड़की।

गोरखपुर। जैसा कि कहा जाता है जहाँ चाह वहाँ राह, इसी को चरितार्थ करने में लगी है टीम डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन गोरखपुर साथ ही अंतरिक्ष को जन जन से जोड़कर विज्ञान आपके द्वार तक पहुंचाने में जुटी है टीम डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन, इसी के तहत आसमान को प्रयोगशाला बनाकर विज्ञान सीखने का अनूठा अनुभव डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन ने आरपीआईसी इंटर कॉलेज, सिसवा बाजार,महाराजगंज में आयोजित किया, जोकि निश्चित रूप में मील का पत्थर साबित होगा, इस विशेष निःशुल्क विज्ञान, अंतरिक्ष, STEM एवं नवाचार जागरूकता कार्यक्रम में डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन ने बहुविषयी विज्ञान को सीखने का अनूठा अवसर दिया।
टीम डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन की टीम ने बताया कि कार्यक्रम का केंद्र बिंदु दूरबीन अवलोकन रहा, जहाँ छात्र-छात्राओं ने सुरक्षित सोलर फ़िल्टर्स युक्त दूरबीन के माध्यम से डे स्काई वॉचिंग के माध्यम से सूर्य के धब्बों को देखा और सूर्य के रोचक रहस्यों से जुड़ी तमाम जानकारियों को प्राप्त करते हुए सौर मण्डल एवं अंतरिक्ष से संबंधित जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस निःशुल्क, विशेष हैंड्स ऑन एक्टिविटी कार्यक्रम के दौरान सौर फिल्टर के माध्यम से सुरक्षित सूर्य दर्शन की व्यवस्था भी की गई, एवं स्पेशल डी० आई० बाई० साइंस किट के माध्यम से अनेकों प्रयोगों को विद्यार्थियों ने ख़ुद करके विज्ञान को जाना उसके साथ ही बच्चों को सूर्य की संरचना और सौरमंडल के बारे में व्यावहारिक ज्ञान मिला।


टीम डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन द्वारा बताया गया कि साथ ही ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन भी विद्यार्थियों को विशेष आकर्षण का केंद्र बना क्योंकि विद्यार्थियों को ड्रोन के माध्यम से कृषि, सर्वेक्षण, मानचित्रण और आपदा प्रबंधन आदि जैसे क्षेत्रों से संबंधित अति उपयोगी जानकारियां दी गईं , डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन गोरखपुर की टीम द्वारा STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) गतिविधियों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और समस्या-समाधान के साथ ही कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।


डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक कुमार, जिला समन्वयक आशीष कुमार यादव एवं आर० पी० आई० सी० विद्यालय के निदेशक पंकज तिवारी एवं एस० टी० अली
आदि की विशेष उपस्थिति रही। विद्यालय समन्वयक प्रतीक श्रीवास्तव, प्रभारी देवेंद्र शुक्ला और रसायन शिक्षक नसीम नसर एवं गणित प्रवक्ता दुर्गेश यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
विद्यार्थियों ने भविष्य में विज्ञान केंद्रों, तारामंडलों और अनुसंधान संस्थानों के भ्रमण की इच्छा व्यक्त की जिस पर डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन गोरखपुर की टीम ने बताया कि आगे आने वाले निकट समय में समस्त विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखते हुए निश्चित रूप से कई प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़वाने हेतु टीम कार्यरत हैं जिस से व्यावहारिक विज्ञान सभी विद्यार्थियों एवं आम जनमानस तक निःशुल्क पहुंचे क्योंकि डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन का उद्देश्य भी यही है कि विज्ञान जन जन की भाषा बने और इसीलिए इस कार्यक्रम का संदेश था “देखो, समझो, सवाल पूछो, प्रयोग करो और नया बनाओ।” इसके साथ ही इस ख़ास विज्ञान आधारित प्रोग्राम के दौरान उपस्थित समस्त विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से विज्ञान से जुड़कर अपना भविष्य बनाने की इच्छा ज़ाहिर करते हुए साथ ही उपस्थित समस्त जनसमूह ने निकट समय में ऐसे और भी व्यावहारिक विज्ञान आधारित कार्यक्रमों की मांग की।


डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन की टीम ने बताया कि डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन का लक्ष्य पाठ्यपुस्तक से परे जाकर व्यावहारिक विज्ञान शिक्षा पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक छात्र एवं छात्राएं भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर और नवप्रवर्तक बन सकें,डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन की टीम द्वारा बताया गया कि छात्र एवं छात्राएं बहुत जल्दी ही आने वाले निकट समय में डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन की टीम के साथ कार्यरत तमाम विषयों के विज्ञान विषय विशेषज्ञों के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर निकट भविष्य में नैनो सैटेलाइट,अंतरिक्ष आधारित विभिन्न तकनीकियों एवं मॉडल रॉकेट्री के साथ ही हाइड्रा रॉकेट्स मॉडल्स और वर्चुअल रियलिटी आधारित तकनीक अंतरिक्ष शोज़ के साथ ही ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा के तमाम पाठ्यक्रमों से पूर्णतः निःशुल्क जुड़कर अपना भविष्य बना सकते हैं और अंतरिक्ष विज्ञान को निरंतर आगे बढ़ाने में जुड़े हुए तमाम शैक्षिणिक भ्रमण कार्यक्रमों से जुड़कर विज्ञान के नवीन क्षितिजों से जुड़ेंगे साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान और समग्र विकास की ओर उन्मुख होते हुए तमाम छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान के साथ ही नारी सशक्तीकरण से जोड़कर एक नई उड़ान भरेंगे,साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान, राधिका, पूजा और आफिया ने विशेष पुरस्कार जीतकर बाजी मारी, अवनी प्रियदर्शनी ने विज्ञान प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन गोरखपुर की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए ऐसे ही और भी अंतरिक्ष आधारित प्रोग्रामों की विशेष माँग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *