अध्यक्ष पद की दौड़ में सरदार पतविन्दर सिंह सबसे आगे!

0Shares

भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु सबसे बेहतर विकल्प हैं सरदार पतविन्दर सिंह

प्रयागराज। प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा से शीघ्र हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस पद में की दौड़ के लिए कई लोग शामिल हैं। इन सबके बीच प्रयागराज निवासी सरदार पतविंदर सिंह अध्यक्ष पद के लिए सबसे बेहतर विकल्प बताए जा रहे हैं।
पार्टी के लिए तन मन धन से समर्पित समर्पण भाव से कार्यरत सरदार पतविंदर सिंह पिछले कई दशक से भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यरत हैं। श्री नरेन्द्र मोदी जी के पहले चुनाव से लेकर अब तक सबसे तेज तर्रार सक्रिय कार्यकर्ताओं में उनकी गिनती होती है। अपने खून पसीने से पार्टी को सींचकर पुष्पित पल्लवित करने वाले सरदार पतविन्दर सिंह की जमीनी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। मां गंगा का यह लाल पार्टी के लिए कार्य करने के साथ ही सामाजिक सरोकारों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे हैं।
गंगा स्वच्छता अभियान के लिए उनके द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्यों की पूरे देश में हमेशा चर्चा होती रहती है। दहेज उन्मूलन, शिक्षा के प्रचार प्रसार एवं साक्षरता के लिए उन्होंने विशेष अभियान चलाए हैं। साइकिल चालन, पदयात्रा तथा अन्य माध्यमों के द्वारा पार्टी को मजबूत करने के लिए वह हमेशा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। जिसकी वजह से पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच वे बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच भी उनकी बहुत ही मिलनसार एवं मृदुभाषी नेता की छवि है। ईमानदार एवं कर्मठ कार्यकर्ता होने के कारण अन्य सभी दावेदारों के मुकाबले सरदार पतविन्दर सिंह का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि सरदार पतविन्दर सिंह जैसे सरल व्यक्ति के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश ही नहीं देश भर के अल्पसंख्यक समाज का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ेगा और उनको अध्यक्ष बनाया गया तो प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा को एक नई ऊंचाइयों पर सरदार पतविंदर सिंह ले जा सकते हैं। अल्पसंख्यक समाज को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए उन्होंने नैनी, प्रयागराज ही नहीं पूरे प्रदेश के सिख समाज के साथ साथ मुस्लिम, जैन एवं अन्य अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने के लिए समय-समय पर आपसी भाईचारा, परस्पर सद्भाव कार्यक्रमों का आयोजन भी करते रहते हैं। जिसकी चर्चा देश-विदेश के मीडिया संस्थानों एवं विभिन्न समाचार पत्रों में होती रहती है। सरदार पतविन्दर सिंह ने इतने बेहतर सामाजिक कार्य किए हैं कि उनके कार्यों का वर्णन किया जाए तो पूरी एक पुस्तक तैयार हो सकती है।
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों के लिए हमेशा बढ-चढ कर कर हिस्सा लेने वाले सरदार पतविंदर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राजनीति में आने के समय से ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने के लिए वह सदैव कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के सभी कार्यक्रमों में वे शुरू से ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे। इस समय उत्तर प्रदेश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चर्चाएं जोरों पर हैं और संभावित दावेदारों के नाम सामने आ गए हैं।
भाजपा संगठन सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष की रेस में 6 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं और इन्हीं में से किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगनी तय है। इस दौड़ में शामिल 6 बड़े नाम अमील शम्सी लखनऊ, कमालुद्दीन शेख बलिया, सरदार पतविन्दर सिंह प्रयागराज, जावेद मलिक गाजियाबाद, मुस्कान राईन‌ बदायूं, इकराम खान लकी लखनऊ का नाम आगे है।
दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के बीच फाइनल मंथन पूरा हो चुका है। भाजपा मुख्यालय में लगातार बैठकें चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा को और मजबूत करने और 2027 की तैयारी को लेकर संगठन बड़े फैसले के मूड में है।
सूत्रों की मानें तो अगले 1 से 2 दिन के भीतर आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। अब सभी की नजरें संगठन के फैसले पर टिकी हैं कि आखिर प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी किसे मिलती है!
पार्टी कार्यकर्ताओं का इस बारे में मानना है कि नैनी प्रयागराज निवासी सरदार पतविंदर सिंह बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं और केंद्रीय नेतृत्व को उन्हें ही प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *