आजमगढ़। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विश्वकर्मा भगवान जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माता है भगवान विश्वकर्मा की वजह से पृथ्वी पर जितने भी गतिमान यंत्र गतिशील है। उनकी कृपा बनी रहती है जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने विश्वकर्मा पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश किया करती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने विश्वकर्मा जी के अवकाश को समाप्त करके विश्वकर्मा समाज और उनके अनुयायियों के साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया है आने वाले समय में विश्वकर्मा समाज के लोग उनके अवकाश को समाप्त करने वाले लोगों को सबक सिखाएंगे। कार्यक्रम को विश्वकर्मा समाज के ज़िला अध्यक्ष बृजेश शर्मा अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को हिंदू धर्म संसार का सृष्टि करता एवं दिव्या शिल्पकार माना जाता है उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर कहा जाता है। उन्हीं के द्वारा वास्तुकार और शिल्पकार की वस्तुएं संसार में प्रस्तुत की गई है। समाजवादी पार्टी के लिए मेरे शरीर का एक-एक कतरा खून 2027 के चुनाव के लिए हाजिर रहेगा आने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी और सभी वर्ग सभी धर्म के लोगों को समानता का अधिकार और न्याय मिलेगा श्री अखिलेश यादव एक जननायक की भूमिका में हिंदुस्तान के नजरों में है और हिंदुस्तान की निगाहें श्री अखिलेश यादव जी के तरफ है देश में जितने भी जन प्रतिनिधि हैं उसमें से अखिलेश यादव की बराबरी के आज की तिथि में कोई नहीं है। डाक्टर आर सी शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक ऐसे महान पुरुष थे जो सूई से लेकर हवाई जहाज़ तक उन्हीं की कृपा और बुद्धी से कायम है।आने वाले दिन में प्रदेश ही नहीं इस देश का नेतृत्व माननीय अखिलेश जी के हाथों में होगा ।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, महिला सभा की प्रदेश सचिव कालिन्दी भारद्वाज, इंजीनियर एन एस शर्मा, डाक्टर आर सी शर्मा, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, ऋषि पाल विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, जिला महासचिव कूददूश अंसारी, मिट्ठू राजभर, पंकज उपाध्याय, अखिलेश यादव, रत्नेश भारती, उमेश यादव, अशोक पाल, महेश चौहान, आदि नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
