गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की आवश्यक बैठक 20 सितंबर रविवार को आरएसएम पब्लिक स्कूल झारखंडी के प्रांगण में दिन के 11 बजे से होगी जिसमें अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे
उक्त आशा की जानकारी देते हुए संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंचानन पांडे ने बताया कि इसमें सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को आना आवश्यक है जिससे कि संगठन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के राष्ट्रीय स्तर के इस संगठन में सदैव पत्रकार हितों की चर्चा होती है और पूरे देश में पत्रकार उत्पीड़नों के विरुद्ध प्रभावी ढंग से कार्रवाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि 2027 में संगठन के रूपरेखा एवं व्यापक बदलाव की चर्चा भी होगी। उन्होंने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर सतीश चंद्र शुक्ला होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी सहित अनेक मंडलीय और जिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओ से इसमें समय से भाग लेने की अपील की है।
