सोनीपत। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज देश में विकास, डिजिटल तकनीक, आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए अवसरों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
