प्रधानमंत्री की निरंतर कार्यशीलता करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है।
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह के नेतृत्व ने सिख समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह उमंग से लीडर रोड सहित कई जगह पर चौपाल लगाकर उनके पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित कर मनाया।
परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि माँ भारती की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाकर राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित रहने वाले,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।आपके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई गति प्राप्त की है। देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और भारत को एक सशक्त,समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आपकी निरंतर कार्यशीलता करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है।
मनु चावला ने कहा कि वाहे गुरू जी के चरणो मे अरदास है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें और आप इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ माँ भारती की सेवा करते रहें।प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि सेवा परमो धर्मः राष्ट्रसेवा परमो यज्ञःयुग दृष्टा,माँ भारती के परम उपासक, राष्ट्रऋषि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस जो करोड़ों-करोड़ जनता के दिल में आनंद और उत्साह की लहर पैदा कर देता है। वे दीर्घायु हों,शतायु हों और लगातार भारत माता के चरणों की,जनता-जनार्दन की सेवा करते रहें। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के शिल्पकार हैं। करोड़ों जनता के वे हृदयहार हैं,मुकुटमणि हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा,समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के भाव के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित करने वालो मे सर्व श्री कमल सिंह,जसविंदर सिंह नीटू, परमिंदर सिंह बंटी, कुलदीप सिंह खालसा,परमजीत सिंह बग्गा, सरदार पतविन्दर सिंह, मनु चावला, हरमनजी सिह,बलजीत सिंह, लखविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह सहित राष्ट्रभक्ति से सेवक उपस्थित रहे।
