सुजौली में गणेश चतुर्थी पर दो जगह निकाली गई भव्य झांकी

0Shares

मिहींपुरवा/बहराइच। ग्राम पंचायत सुजौली में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर दो अलग-अलग स्थानों पर भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया, पहला आयोजन मजरा घूरेपुरवा स्थित प्राचीन बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर में हुआ, जबकि दूसरा आयोजन सुजौली पुरैना में संपन्न हुआ, दोनों ही स्थानों पर भगवान गणेश जी की आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, दोनो स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सुजौली के लोकप्रिय ग्राम प्रधान एवं भाजपा जिला प्रतिनिधि राजेश गुप्ता एवं सुजौली थाना के तेजतर्रार प्रभारी निरीक्षक श्री राम गोविन्द वर्मा ने शिरकत की, आयोजक मंडल ने दोनों अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया, इस कार्यक्रम का सफल आयोजन गणेश पूजा कमेटी घूरेपुरवा के अध्यक्ष राम सिंह, संरक्षक धीर सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामपति वर्मा एवं व्यवस्थापक फूलचंद कनौजिया के नेतृत्व में किया गया, वहीं सुजौली पुरैना में आयोजित झांकी कार्यक्रम का नेतृत्व गणेश पूजा कमेटी सुजौली (पुरैना) ने किया, जिसके अध्यक्ष अवधराम यादव, उपाध्यक्ष अंकित शुक्ला, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, महामंत्री प्रहलाद और आदित्य रस्तोगी सहित पूरी टीम ने अथक मेहनत कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में एकता, भाईचारा और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, थाना प्रभारी राम गोविन्द वर्मा ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आभार जताया, साथ ही दोनों कमेटी के अध्यक्षों ने बताया कि 17 सितम्बर 2026 को भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया और 18 सितम्बर, शुक्रवार को श्री गणेश जी की प्रतिमा को विभिन्न रास्तों से शोभायात्रा निकालते हुए चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर विसर्जित किया जाएगा, कार्यक्रम में क्रांति कुमार मिश्रा, अंजनी कुमार, कृष्णा पाण्डेय, श्यामकरण, विशाल अवस्थी, आदर्श पाण्डेय, मो० रफीक, नीराज डी.जे सहित सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे, सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक सुमित कुमार, का० शैलेश सिंह, का० फिरोज खान, महिला आरक्षी रिंकी पाण्डेय सहित पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *