मुबारकपुर (आजमगढ़)। जगत शिल्प भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कल कारखानों एवं बिजली विभाग, लोहा कारखानों, लकड़ी से संबंधित दुकान करने वाले ज्यादातर सभी लोगों द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा की पुजा अर्चना कर जगत कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। एक दिन पूर्व से कल कारखानों में साफ सफाई एवं प्रतिष्ठानों को सुंदर एवं भव्य सजाने का बदस्तूर लोगों द्वारा कार्य जारी रहा अपने-अपने वाहनों एवं दुकानों पर साफ सफाई के बाद शिल्प देव की पूजा अर्चना कर लोगों द्वारा मुबारकपुर ठाकुर द्वारा स्थित निर्माणाधीन श्री विश्वकर्मा मंदिर से तो वहीं नूरपुर सराय हाजी श्री विश्वकर्मा मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा उपरोक्त मंदिरों से होता हुआ रोडवेज चौक पर विलय हुआ उक्त जुलुस राम जानकी मंदिर छोटी एजेंटी,छोटी एजेंटी, पुरानी बस्ती सब्जी मंडी होता हुआ कटरा मुबारकपुर पुनः ठाकुरद्वारा मंदिर तो दूसरी तरफ अलीनगर चौक से नूरपुर सराया हाजी विश्वकर्मा मंदिर पर जाकर सकुशल संपन्न हुआ। डीजे के धुनों से भगवान विश्वकर्मा की आरती कर लोगों द्वारा प्रसाद वितरण कर एक दूसरे की मंगल की कामनाएं की।
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी के द्वारा पैनी निगाहें रखने का कार्य किया मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण पग-पग पर अधिकारियों ने अपनी अतुलनीय भुमिका निभाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष अंबिका विश्वकर्मा अध्यक्ष नूरपुर हरिश्चंद्र शर्मा डॉक्टर नगीना, राम जीत विश्वकर्मा, दारु, महेश विश्वकर्मा, रवी विश्वकर्मा, हरिओम, राकेश विश्वकर्मा, नन्कु विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
