राजकीय मेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिल्प के भगवान विश्वकर्मा एवं प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव

0Shares

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया गया रक्तदान एवं मरीजों में फल वितरण।

 

 

चक्रपानपुर (आजमगढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 को सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चक्रपानपुर आजमगढ़ में रक्तदान शिविर एवं मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी व समाज के अन्य समाज सेवियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया और इसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया।

 

उक्त दोनों कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं संयोजक चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य बी. डी. सिंह जी रहे। इसी क्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के चतुर्थ तल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर हाल में शिल्प के भगवान विश्वकर्मा जी की जयन्ती विधिवत पूजा अर्चना कर मनाई गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के चिकित्सक शिक्षक डॉ नियाज हसन, डॉ अखिलेश मौर्या, डॉ पंकज कुमार, डॉ इशरत अली अंसारी, डॉ मधु यादव, डॉ निवीन सन्नी, डॉ आनंद यादव, डॉ कमलेश यादव, डॉ कामिनी यादव, दीपक सिंह, नर्सिंग स्टाफ में मैटर्न पुष्पा देवी, कुमुद सिंह, अनीता मारियल, सिस्टर इंचार्ज मधु भारती, सरिता वर्मा, अर्चना पाठक, बिन्दुमती, ज्ञानती देवी, बिंदु यादव, मीना यादव, रजावती यादव, रोली गुप्ता, शशिकला, कुमुद त्रिपाठी, लालसा यादव, रेखा सिंह, सुधा सिंह, अनीता सिंह, कुसुम कुमारी, सरोज यादव, निशा सिंह, सत्ती सिंह, अंजला सिंह, तारा, शीला राय, अर्पिता सिंह सहित महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राएं अनेकों कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के संभ्रांत जन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *