मुबारकपुर (आजमगढ़)। शिल्प जगत भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव पर राज कृष्णा पब्लिक स्कूल मुबारकपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में एवं निजी प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम 17 सितंबर को बदस्तूर जारी रहा।
खबर है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा,मुबारकपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश चौरसिया,सुरेश यादव प्रबंधक राज कृष्णा पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम तो अधिशासी अधिकारी की देखरेख में नगर में विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाने एवं साफ सफाई अभियान चलाया गया।
श्री मिश्र ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाना हम सभी की जिम्मेदारी हैं आज भगवान विश्वकर्मा जी तो देश के प्रधानमंत्री मंत्री जी के जन्म उत्सव एक दिन होने के कारण आज का कार्यक्रम और उत्साहों से कई गुना परिपूर्ण हो जाता है।प्रबंधक सुरेश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर मुबारकपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश जी के निर्देशन पर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो नगर एवं मनुष्य जीवन के वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में एक संदेश का काम करेगा।
