बच्चों को निपुण बनाने के लिये शिक्षकों को दिया गया टिप्स

0Shares

सठियांव (आज़मगढ़)। विकास खण्ड सठियांव के प्राथमिक विद्यालय भटौरा पर शनिवार को शिक्षक संकुल बैठक के दौरान गतिविधि सम्राट एस आर जी रामबदन यादव ने बच्चों को निपुण बनाने के लिये शिक्षकों को दिए टिप्स।जिसको लेकर शिक्षको में काफी उत्साह दिखा।
न्याय पंचायत सठियांव के संकुल बैठक में आये टी एल एम एवम गतिविधि सम्राट रामबदन यादव ने उपस्थित शिक्षको को टीएलएम के माध्यम से रद्दी सामग्री को कैसे सही करते हुए।बच्चों के उपयोग एवं तथ्य परक जानकारी को उत्सुकता के साथ कार्य करने के टिप्स दिए।जिसे बच्चों खेल खेल के माध्यम से सिख लेंगे।उन्होंने सभी विद्यालय के लोगो से कहा कि त्रैमासिक पत्रिका निकालिये।जिसमे प्रत्येक कक्षा के बच्चों द्वारा रोचक कहानियां हो, कविता हो, चुटकुला हो, सामान्य जानकारी हो का एक पुस्तक बनाइये।
जयशंकर सिंह ने कहा कि हमे कैच अप के माध्यम से बच्चों सरल से कठिन की ओर ले जाना है।जिससे बच्चों को किसी भी चीज को समझने में कठिनाई न हो। दाये और बाये ऊपर और निचे की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला।
श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ने कहा हम शिक्षको को कबाड़ से जुगाड़ निकलना है। कम से कम खर्च में अच्छे से अच्छे शिक्षण सामग्री तैयार करना है। बैठक के दौरान न्याय पंचायत के दस विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। अंत मे प्रधानाध्यापक अफरोज अहमद ने सभी लोंगो का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *