उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए 10 पुलिसकर्मी

0Shares

देवरिया। पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से 10 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना पुलिस सेवा की पहचान है। ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही अन्य कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।
वर्ष 2026 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक सादिक परवेज, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, उपनिरीक्षक बुधई राम और उपनिरीक्षक प्रारब्ध प्रताप को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर कुमार राय और मुख्य आरक्षी राजेश यादव को मिला।
वर्ष 2025 के उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी नसीम अहमद, मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय और आरक्षी चालक विश्वम्भर राय को सम्मानित किया गया। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *