भटनी (देवरिया)। नगर के सेंट जेवियर स्कूल, भटनी के पूर्व छात्र सत्यम मनी कौशिक ने प्रथम प्रयास में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) उत्तीर्ण कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 124 और कैटेगरी रैंक 46 हासिल कर एमडी के लिए चयनित होकर सफलता अर्जित की।
सत्यम मनी कौशिक, मनी सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल, भटनी में हुई। बचपन से ही मेधावी रहे सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन को दिया।
विद्यालय के प्रबंधक जयंत कुमार श्रीवास्तव ने सत्यम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सत्यम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज व देश की सेवा में योगदान देने की शुभकामना दी।
