त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला में सम्मानित हुए कलाकार

0Shares

सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक डॉ सुदेश शर्मा को मिला स्वर्गीय अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान।

प्रयागराज। ललिता ट्रस्ट गोरखपुर और राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला के तीसरे दिन राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार सम्मानित हुए। इस आयोजन के मुख्य अभ्यागत उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन एवं संस्कृति कर्मी-समाजसेवी अचिंत्य लाहिरी थे। कार्यक्रम में पहली बार स्वर्गीया अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान – 2026 उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुदेश शर्मा को डॉ रोली बिंदल लाठ एवं ललिता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ भारत भूषण द्वारा प्रदान किया गया। सुदेश शर्मा की अनुपस्थिति में यह सम्मान, मोमेंटो और धनराशि का चेक और अंगवस्त्र उनके प्रतिनिधि नारायण आर्ट अकादमी के डायरेक्टर डॉ रवीन्द्र कुशवाहा को दिया गया ।उसके बाद प्रख्यात कवयित्री एवं समाज सेविका सुधा मोदी, प्रख्यात रेडियोलॉजिस्ट एवं संस्कृति कर्मी डॉ वी.के.सिंह, प्रसिद्ध समाज सेविका एवं चित्रकार डॉ रोली बिंदल लाठ, श्रीलंका के कलाकार कोपाला पिल्लई माथिसकुमार, सुथर्शन, जगदीश कुमार, श्रीसांथन, प्रख्यात कीट वैज्ञानिक एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ.राधे कृष्ण त्रिपाठी, बड़ौदा के अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार अजीत वर्मा, देवास मध्य प्रदेश के चित्रकार मनोज पवार, हंपी कर्नाटक के अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ एम.सी.बागोड़ी, प्रयागराज के प्रख्यात कवि एवं चित्रकार डॉ रवीन्द्र कुशवाहा, गोरखपुर की चित्रकार डॉ सुदीप्ता बी.भूषण , अनीता श्रीवास्तव, नंदलाल प्रसाद, आजमगढ़ के प्रसिद्ध चित्रकार रविंद्र कुमार, वाराणसी की चित्रकार ज्योति, जयपुर के प्रसिद्ध चित्रकार आदित्य भूषण, चंडीगढ़ के प्रसिद्ध चित्रकार अजय तंवर और कार्यशाला में सबसे कम उम्र के ( 4 वर्ष के ) चित्रकार सारांश शिवानील को मुख्य अभ्यागतों ने मोमेंटो एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया।
प्रख्यात चित्रकार डॉ.भारत भूषण को नारायण आर्ट अकादमी प्रयागराज के डायरेक्टर रवीन्द्र कुशवाहा द्वारा विश्व कला रत्न सम्मान प्रदान किया गया । इस उपलक्ष्य में एक अंतर्राष्ट्रीय कैटलॉग बुक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। सम्मान समारोह में सुधा मोदी, डॉ रोली बिंदल लाठ , अचिंत्य लाहिरी, डिप्टी चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर सुभाष चौधरी ने उद्बोधन दिया । कार्यक्रम के आयोजन में सुशील कुमार श्रीवास्तव का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान था। सम्मान समारोह के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *