चोरी की पल्सर और तमंचे के साथ 2 शातिर गिरफ्तार, एक पर लखनऊ में 8 मुकदमे दर्ज

0Shares

मिहींपुरवा/बहराइच। जनपद बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना सुजौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा पहुप सिंह के निर्देशन व थानाध्यक्ष राम गोविन्द वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 20.09.2026 को चेकिंग के दौरान एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जब उनकी गहनता से तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक अदद चोरी की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ, पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपनी पहचान विनोद कुमार गौतम पुत्र सीताराम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मोहकमपुरवा दा0 चफरिया थाना सुजौली जनपद बहराइच और रंजीत मौर्या पुत्र मनीराम मौर्या उम्र करीब 28 वर्ष निवासी बरगदहा कला थाना खैरीघाट जनपद बहराइच के रूप में बताई, बरामदगी के आधार पर थाना सुजौली पर मु0अ0सं0 85/2026 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से विनोद कुमार गौतम एक शातिर वाहन चोर है जिसके खिलाफ जनपद लखनऊ के थाना चिनहट में पहले से ही वाहन चोरी से संबंधित 8 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें मु0अ0सं0 784/2021 धारा 380 भा0द0वि0 सहित 868/2021, 934/2021, 994/2021, 997/2021, 38/2022, 67/2022 और 88/2022 सभी धारा 379 भा0द0वि0 के तहत पंजीकृत हैं, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *