देवरिया। अपराध नियंत्रण और बीट पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में सर्किल सदर और रुद्रपुर के थानों के बीट आरक्षियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान यक्ष एप पर लंबित बीट सत्यापन की थानावार समीक्षा की गई।
एएसपी ने बीट आरक्षियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र से संबंधित वांछित और अभियुक्तों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। यक्ष एप पर सभी विवरण समय से अपडेट करने के साथ अभियुक्तों के गलत या अधूरे पते का मौके पर जाकर सत्यापन करने को कहा।
उन्होंने वर्तमान निवास और अन्य आवश्यक जानकारी भी एप पर अपडेट करने के निर्देश दिए, ताकि अभियुक्तों की निगरानी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सूचना तंत्र मजबूत करने तथा संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।
एएसपी ने लंबित सत्यापन कार्य निर्धारित समय में पूरा करने और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
