कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों को पहचानना उपचार के बेहतर परिणामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण : डॉ. वसीम

0Shares

सोनीपत। मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने आज ट्यूलिप हॉस्पिटल, सोनीपत में अपनी समर्पित मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू की। ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. वसीम अब्बास की उपस्थिति में किया गया। डॉ. वसीम अब्बास हर मंगलवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ट्यूलिप हॉस्पिटल, सोनीपत में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. वसीम अब्बास, ने कहा कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके शुरुआती चेतावनी संकेतों को पहचानना उपचार के बेहतर परिणामों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि समय पर बीमारी का पता लगना सफल उपचार के सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। शुरुआती पहचान के बाद तुरंत उपचार शुरू करने से मरीजों के जीवित रहने की संभावना बेहतर होती है और उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, का उद्देश्य न केवल मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली एडवांस्ड चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है, बल्कि कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *