सलेमपुर (देवरिया)। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से सलेमपुर ब्लॉक के नदौली गांव में पत्रकार राकेश कुमार यादव के आवास पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ कांग्रेस नेता दीनदयाल प्रसाद ने फीता काटकर किया।
सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में मरीजों की आंखों की जांच की गई। चिकित्सकों ने नेत्र संबंधी विभिन्न समस्याओं की जांच के साथ मोतियाबिंद के मरीजों को उपचार की जानकारी दी। चयनित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही गई।
अस्पताल की ओर से बताया गया कि निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को अस्पताल तक आने-जाने, भोजन और रहने की सुविधा दी जाएगी। ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को 15 दिन का राशन भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साधन-संपन्न मरीजों के लिए रियायती दर पर ऑपरेशन की सुविधा की जानकारी भी दी गई।
चिकित्सकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है।
