प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और विकास की नई दिशा तय की : निखिल मदान

0Shares

सोनीपत। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रविवार को गन्नौर विधानसभा के सभी मंडलों में ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नमो सेवा गाथा के जिला संयोजक विधायक निखिल मदान विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सह संयोजक सुरेन्द्र बरौटा और मुकेश डागर भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजपूर मंडल में कामी गाँव की चौपाल में, गन्नौर और पुरखास मंडल का कार्यक्रम बड़ौत गाँव के पास पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक निखिल मदान ने कहा कि ‘नमो सेवा गाथा’ केवल किसी एक व्यक्ति के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पिछले 25 वर्षों में देश में हुए सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक बदलावों को आमजन तक पहुंचाने का एक माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में भी देश में स्वच्छता अभियान को गति देने वाले युवाओं के प्रयास की सराहना की है और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की है। साथ ही आंवला और मोरिंगा से बने स्थानीय उत्पादों को अपने खानपान में शामिल करने और जागरूकता फैलाने की अपील की है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला महामंत्री नीरज ठरु,नमो गाथा जिला सह संयोजक सुरेंद्र बरोटा, मुकेश डागर, राजपुर मंडल अध्यक्ष श्रवण कौशिक, गन्नौर मंडल अध्यक्ष अजय जैन , पुरखास मंडल अध्यक्ष संजय गौतम, गन्नौर मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छोकर, वरिष्ठ भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा, वाईस चेयरमैन मार्केट कमेटी योगेश कौशिक, कामी गाँव सरपंच बलराज नैन, अंकित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *