
लालगंज (आजमगढ)। नगर पंचायत कटघर लालगंज के हनुमानगढी मन्दिर स्थित पोखरा, घमरिया शिव मन्दिर पोखरा, डाक बगला के सामाने सहित अन्य पोखरो की नहीं हो सकी सफाई । महापर्व छठ पूजा पर महिलाए जलाशयो मे स्नान कर सूर्य भगवान को अर्ध्य देती है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज के हनुमानगढ़ी पोखरा की नहीं हुई सफाई। घमरिया पोखरा मे कचरे जैसा पानी दिखाई दे रहा है। नगर पंचायत के दोनो पोखरी पर हजारों की संख्या मे श्रद्धालु पहुंचते है। पोखरा की साफ सफाई न होने से श्रद्धालु महिलाओ को गन्दे पानी मे लगानी होगी डूबकी। वही नगर पंचायत स्थित डाक बगला के सामने पोखरा मे बहाया जा रहा नगर पंचायत के नाला का गन्दा पानी। पोखरा के सुन्दरी करण मे पूर्व चेयरमैन उषा जायसवाल के कार्यकाल मे लाखो रुपए लगाकर पश्चिमी भीटे पर सीढ़ी का निर्माण कराया जा चुका है। नगर पंचायत पोखरा की साफ सफाई न कराकर पोखरा मे नाला बहा रहा है। वही नगर पंचायत कटघर लालगंज के हनुमानगढी मन्दिर स्थित पोखरा पर बने शुलभ शौचालय के सामने साफ सफाई न होने से चारो तरफ लगा गन्दगी का अम्बार। छठ पर्व पर पोखरा पर हजारो श्रद्धालु उपस्थित होते है।
