सोनीपत। सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने सेक्टर-15 स्थित अपने निवास स्थान पर सेक्टर-15 निवासी 80 वर्षीय प्रोफेसर धर्मवीर तहलान का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर विशेष रूप से जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने प्रोफेसर धर्मवीर तहलान के साथ केक काटकर उनकी 80वें जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
उन्होंने प्रोफेसर धर्मवीर तहलान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि जीवन के 80 वर्ष पूरे करना अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। उम्र का यह पड़ाव जीवन के लंबे अनुभव, संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों का प्रतीक होता है। आठ दशक का जीवन अनेक उतार-चढ़ाव, अनुभवों और यादों को समेटे हुए होता है। इस दौरान व्यक्ति अपने अनुभवों से परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को बहुत कुछ सिखाता है। प्रोफेसर धर्मवीर तहलान ने अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंचकर एक प्रेरणादायक यात्रा पूरी की है। सुरेंद्र पंवार ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। परिवार और समाज में वरिष्ठजनों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने प्रोफेसर धर्मवीर तहलान को शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे, वे स्वस्थ रहें और इसी तरह परिवार एवं समाज को अपना स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान करते रहें। समारोह के दौरान आत्मीयता और उत्साह का माहौल रहा। 80 वर्ष की आयु पूरी करने पर प्रोफेसर धर्मवीर तहलान के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए केक काटा गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान प्रधान पवन गर्ग, एडवोकेट संदीप खर्ब, एडवोकेट नवदीप गर्ग, रणधीर, कुलदीप शर्मा, प्रवीन कुमार, दीपक शर्मा, राजेंद्र राठी, धर्मपाल तोमर, मुकेश, रमेश गर्ग, रामफल सहित अन्य गण मान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
