सेवा संकल्प अभियान के तहत नेहरुहाल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

0Shares

आज़मगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को नेहरु हाल में जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।नोडल अधिकारी नवनीत कुमार चौबे की देख रेख में प्रतियोगिता शुरु की गई। जिसमें पारूल प्रजापति महराजगंज प्रथम, साध्वी वर्मा कोयलसा द्वितीय, निराली निषाद महराजगंज तृतीय, जानवी फूलपुर को चौथा, और आरती कुमारी मिर्जापुर को पांचवा स्थान प्राप्त किया। सभी स्थान प्राप्त बच्चों को नोडल बनाये गए खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, सेवा की कहानी, सेवा मेरा योगदान और सेवा के रंग राष्ट्र के संग पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *