आजमगढ़। रानी की सराय विकासखंड के फरिहा गांव में बुधवार को रानी की सराय चिकित्साधिधारी डॉक्टर मनीष तिवारी की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य मेला कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, दवाएं एवं टीकाकरण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम प्रधान फरिहा अबूबकर खान के आवास पर, फरिहा दक्षिण बस्ती, महुवरिया मोहल्ले में फजलुर्रहमान उर्फ राजू के आवास पर तथा सवाई मोहल्ले में हाजी मूसा के आवास पर स्वास्थ्य मेला कैंप लगाया।
इस स्वास्थ्य मेला कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस मौके पर डॉक्टर विनोद,डॉक्टर हेमन्त विश्वकर्मा, डॉक्टर सलमान फैजी, डॉक्टर शादाब फरिहा,डॉक्टर धर्मेन्द्र, लैब टेक्नीशियन विनोद, फार्मासिस्ट अविनाश कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर बालिका सरोज सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। टीम द्वारा ग्रामीणों की जांच करने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
