विद्युत पोल के स्टेरॉड में करंट उतरने से बुजुर्ग की मौत

0Shares

आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के चकमाली गांव में विद्युत पोल के स्टेरॉड में करंट उतरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बताया गया कि बीती रात सुरेंद्र सिंह किसी घरेलू कार्य से गए थे इसी दौरान विद्युत पोल के स्टेरॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई परिवार के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ग्रामीणों का आरोप है कि जिस विद्युत पोल पर स्टेरॉड लगा है, उसमें उचित इंसुलेटर नहीं लगाया गया था विद्युत पोल आबादी के बीच बाउंड्रीवाल के अंदर लगा हुआ है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ बुधवार की सुबह करीब आठ बजे भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालगंज शेर बहादुर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बुजुर्ग पेंशनधारक की जान चली गई उन्होंने बताया कि मृतक की पेंशन से ही परिवार का भरण-पोषण होता था, उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आबादी वाले विद्युत पोलों पर सुरक्षा के लिए प्लास्टिक लगाने सहित आवश्यक इंतजाम किए जाने के निर्देश हैं, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *