सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0Shares

बिलरियागंज (आज़मगढ़)। बिलरियागंज थाने में आवेदक आनंद सेट पुत्र स्वर्गीय उमेश सेठ निवासी ग्राम पोस्ट किशुनदासपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा थाना कंधरापुर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि पटवध सरैया पुलिस बूथ के सामने उनके पिता स्वर्गीय उमेश चंद्र सेठ को अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार की गई थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज में मुकदमा पंजीकृत करके रामसेवक यादव पुत्र स्वर्ग की सूबेदार यादव निवासी देवइत थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया व अज्ञात ट्रैक्टर के बारे में भी अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *