जनता की सेवा ही हर अफसर का धर्म : नेहा मिश्रा

0Shares

लालगंज (आजमगढ़)। एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में प्रशासन की वास्तविक प्रभावशीलता तभी दिखाई देती है, जब अधिकारी कार्यालय तक सीमित न रहकर आवश्यकता के अनुसार क्षेत्र में जाकर आम जनमानस की समस्याओं को समझें और उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। हमारा प्रयास भी यही है कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनहितकारी प्रशासन उपलब्ध कराया जाए और किसी भी परिस्थिति में आम नागरिक को अपने कार्य के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। यह प्रयास किसी पक्ष के विरुद्ध नहीं है। अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी संवाद एवं समन्वय के माध्यम से होना चाहिए। साथ ही, प्रशासन का दायित्व है कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, आमजन के हित में प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्य निरंतर चलते रहें। इसी उद्देश्य से मेरे द्वारा प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के बावजूद लगातार समय निकाल कर क्षेत्र में निरंतर उपस्थित होकर उपरोक्त प्रकरणों का मौका मुआयना तथा वास्तविक स्थिति के अनुसार निस्तारण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *