पंचायत भवनों के निर्माण में लापरवाही पर एडीपीआरओ का वेतन काटने के निर्देश

0Shares

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें स्वच्छता, ग्रामीण विकास और निछर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानक और समयसीमा के अनुसार पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अंत्येष्टि स्थल, व्यक्तिगत शौचालय, भूमि की उपलब्धता, पंचायत भवन समेत अन्य निर्माण एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन कार्यों की प्रगति धीमी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर एडीपीआरओ का एक दिन का वेतन काटने और डीसी का पूरे माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *