अमीनों को समय से वसूली के निर्देश।
लालगंज (आजमगढ़)। तहसील लालगंज में राजस्व वसूली को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नियमित एवं सीजनल अमीनों के साथ वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई।एसडीएम नेहा मिश्रा ने सभी अमीनों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली से संबंधित लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय से वसूली सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है,इसलिए सभी अमीन अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से कार्य करते हुए बकायेदारों से नियमानुसार वसूली करें।
एसडीएम ने कहा कि वसूली कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और वसूली की प्रगति की नियमित जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने विशेष रूप से बड़े बकायेदारों के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज समेत तहसील के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी नियमित और सीजनल अमीन मौजूद रहे।
