रंगोली में दिखा शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का संदेश

0Shares

देवरिया। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीआइसी विद्यालय परिसर में आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली बनाई गई। विशाल रंगोली के माध्यम से शिक्षा, स्वच्छता, पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
रंगोली में ‘समग्र शिक्षा’, ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ और ‘अतिथि देवो भवः’ जैसे संदेशों को प्रमुखता दी गई। भारत का मानचित्र, तिरंगा, लोक संस्कृति और कला के चित्रण के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।
रंगोली में मां सरस्वती और विभिन्न वाद्य यंत्रों के चित्रों के जरिए शिक्षा के साथ भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने का संदेश दिया गया। वहीं स्वच्छता, जनभागीदारी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगोली विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही शिक्षा, संस्कार, स्वच्छता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने का माध्यम बनी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत तैयार की गई यह रंगोली जनभागीदारी, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का सुंदर उदाहरण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *