मुबारकपुर (आजमगढ़)। मेहनगर एवं थाना तरवां पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का किया गया पर्दाफाश पुलिस ने 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पौहारी बाबा मंदिर से चोरी किए गए 20 पीतल के घंटे, चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹1,00,000/- नकद धनराशि तथा घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
खबर है कि 29.09.2026 की रात्रि थाना मेहनगर क्षेत्रान्तर्गत पौहारी बाबा मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा 11 पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए थे।
विवेचना के दौरान अभियुक्तों द्वारा चोरी किए गए घंटों को बेचने की योजना तथा चोरी के माल को खरीदने वाले व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त सैदपुर, जनपद गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत एक मंदिर से 04 पीतल के घंटे चोरी किए जाने की घटना भी प्रकाश में आई। संयुक्त टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 चार पहिया वाहनों में चोरी किए गए पीतल के घंटे रखकर कुछ व्यक्ति विशुनपुरा मोड़, खरिहानी-चिरैयाकोट मार्ग के पास एक वाहन से दूसरे वाहन में चोरी का माल स्थानांतरित कर रहे हैं। सूचना पर थाना मेहनगर के थाना प्रभारी श्री अभिराज कुमार मय टीम द्वारा चौकी प्रभारी सिंहपुर उ0नि0 अक्षय प्रताप सिंह तथा थाना तरवां के चौकी प्रभारी रासेपुर उ0नि0 रूपेश कुमार सिंह व पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों की घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
