ग्रीन इंडिया–क्लीन इंडिया अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण

0Shares

मुबारकपुर (आज़मगढ़)। मुबारकपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी जेवर महल ने किया
ग्रीन इंडिया–क्लीन इंडिया अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण में मदरसे, ईदगाह और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए। पौधे मय वृक्ष संरक्षण जाली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश आप मुबारकपुर/सिक्ठी शाह मोहम्मदपुर में ग्रीन इंडिया–क्लीन इंडिया अभियान के तहत जेवर महल मुबारकपुर और आज़मगढ़ एवं मनाया एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत अल्जामियतुल इस्लामिया अशरफिया, सिक्ठी शाह मोहम्मदपुर तथा पूरा दुल्हन ईदगाह, बागे रशीद में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करना रहा।
सिक्ठी शाह मोहम्मदपुर में सैय्यद शाह मुख्तार अशरफ साहब सरकार ए कलाँ के साहबजादे सैय्यद हसन अशरफी कछौछा की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। वहीं पूरा दुल्हन में मौलाना/मुफ्ती मोहम्मद यासिर साहब की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूरे अभियान को आयोजन जेवर महल के प्रोपराइटर हाजी सुलैमान शम्सी साहब, और ज़फ़र अहमद शम्सी साहब की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर मदरसे के नाज़िम-ए-आला मोहम्मद फैय्याज साहब, शिक्षकगण एवं छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया।
इस अवसर पर मोहम्मद शहूद, अब्दुर रहीम, अबू हाशिम, जमीर अहमद, महमूद अख्तर नोमानी, शाहिद कमेंटेटर, अजहरुद्दीन नेता, कमरूल होदा, डॉक्टर नसीरुद्दीन, जफर अहमद शम्सी, मौलाना शमशीर, मोहम्मद आदिल शाह, हाफिज अब्दुल लतीफ, मास्टर अफरोज, मौलाना यासिर, शमशाद उर्फ राजा साहब, डॉक्टर अबुजर, जफर अख्तर सहित क्षेत्र की अनेक सामाजिक एवं सम्मानित शख्सियतें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *