लालगंज (आजमगढ़)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बाजार स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। लोकार्पण के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने परिसर स्थित बजरंग बली मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की कामना की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत होती हैं तथा आम जनता को त्वरित न्याय व सुरक्षा मिलती हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि जनता के साथ मित्रवत व्यवहार रखें व क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाए। साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त व चौकसी बरतें। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के उपसभापति ऋषिकांत राय ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
इस अवसर पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार अश्विनी कुमार मिश्र, एस आई वीरेन्द्र कुमार यादव, चौकी प्रभारी गंभीरपुर अभिषेक सिंह, दीवान नवीन कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र प्रताप, भाजपा नेता दीपक राय, शैलेंद्र राय उर्फ देवी राय, भाजपा नेता सर्वेश राय, कमलेश राय, सुभाष सिंह, महेंद्र यादव, श्रीकांत गोड़, केशव प्रसाद यादव, सुग्रीव राय, सर्वेश तिवारी, साहब राय, अभिषेक राय, रमेश राय, शैलेंद्र राय उर्फ़ मलखान राय, रमेश राय, जयप्रकाश सेठ, बृजेश गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने नए चौकी भवन के निर्माण पर खुशी जताई और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
