विंध्याचल में दिव्या मित्तल का भव्य स्वागत,समर्थकों की उमड़ी भीड़

0Shares

 

मिर्जापुर और देवरिया में जिलाधिकारी रह चुकीं दिव्या मित्तल ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था, की सुख-समृद्धि की कामना

देवरिया । मिर्जापुर और देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के विंध्याचल आगमन पर जगह-जगह समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं दिव्या मित्तल का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक रास्ते में मौजूद रहे। कई स्थानों पर लोगों ने उन्हें रोककर फूल-मालाओं से स्वागत किया। उनके स्वागत को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विंध्याचल पहुंचने पर दिव्या मित्तल ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका और विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने मां से सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन की जानकारी मिलने पर समर्थकों में उत्साह रहा और रास्ते भर स्वागत का सिलसिला चलता रहा।
मिर्जापुर और देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकीं दिव्या मित्तल के प्रति लोगों का यह उत्साह चर्चा का विषय बना रहा। जगह-जगह हुए स्वागत और समर्थकों की मौजूदगी ने उनके दौरे को खास बना दिया। हालांकि, इस स्वागत को लेकर राजनीतिक बदलाव के संकेतों की चर्चा भी हो रही है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने क्या होंगे, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *