शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पिता की हत्या, आरोपित बेटा गिरफ्तार

0Shares

सुरौली (देवरिया)। शराब पीने के लिए रुपये मांगने और मना करने पर पिता की पिटाई कर हत्या करने के आरोपित बेटे को सुरौली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा (मोंगरा) भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बहोरवा गांव निवासी सुनील उर्फ सत्तू (30) पर अपने पिता रामअवतार राय से शराब पीने के लिए रुपये मांगने और रुपये नहीं मिलने पर मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में पिता की मृत्यु हो गई थी। मामले में तहरीर के आधार पर सुरौली थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को सरौरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दुबौली मोड़ के पास सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पीछे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ममता मिश्रा, हेड कांस्टेबल अखिलेश दूबे, कांस्टेबल पवन कुमार यादव, यशोदानंद चौहान, रिजर्व कांस्टेबल सत्येंद्र नाथ सिंह बिंद्रा और रिजर्व महिला कांस्टेबल नेहा पटेल शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *