सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को कंजरा बाजार से दोपहर करीब 1:35 बजे गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भीमसेन चौहान पुत्र बलजीत चौहान, निवासी ग्राम बनौरा मैनाथपट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी मय हमराही शामिल रहे।
