चौकीदारों का मानदेय बढ़ा, मिशन शक्ति के तहत मेधावी छात्राएं सम्मानित

0Shares

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का पुलिस लाइन देवरिया में हुआ लाइव प्रसारण।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बरेली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के ग्राम चौकीदारों को संबोधित किए जाने के क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन देवरिया के मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जनपद के चौकीदारों को बड़ी सौगात देते हुए उनका मासिक मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 करने की घोषणा की गई। साथ ही, उन्हें प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए हेल्थ कार्ड भी प्रदान किए गए।
समारोह में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाटपाररानी के विधायक
सभाकुंवर कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसी कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों की उन मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अलावा खेलकूद, समाजसेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का भी मंच से उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय सहित सभी क्षेत्राधिकारी व मिशन शक्ति की टीमें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *