महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का हुंकार

0Shares

सोनीपत। महिलाओं के सम्मान और गरिमा से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को सोनीपत के बिस्वामिल चौक पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं ने जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मोनिका दहिया जी के नेतृत्व मे जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस नेतृत्व से महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों पर अपना पक्ष स्पष्ट करने और दोहरे राजनीतिक मापदंड अपनाने से बचने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर राजनीति नहीं, बल्कि स्पष्ट जवाबदेही और निष्पक्षता होनी चाहिए। जब भी महिलाओं की गरिमा से जुड़ा कोई गंभीर मामला सामने आता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग करना सभी की जिम्मेदारी है। महिलाओं के सम्मान का विषय किसी एक दल तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मणिपुर से जुड़े कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकॉइजाम के मामले को लेकर विरोध जताया और राहुल गांधी से इस विषय पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल दूसरों से सवाल करते हैं, उन्हें भी अपने से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही के मानकों पर खरा उतरना चाहिए। इस अवसर पर महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष मोनिका दहिया, सीमा प्रदीप संबोली, सोनिया मोर बबीता दहिया, किरण बाला, सीमा ग्रोवर, आरती शर्मा, प्रिया गुलिया, सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो में चेयरमैन मोहनलाल बडोली,मेयर राजीव जैन, देवेंद्र कौशिक पूर्व प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज,नीरज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, अजय कुमार, आदि गणमान्य व्यक्ति सम्मलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *