अहिरौली गांव में स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन

0Shares

लालगंज ​(आजमगढ़)। विकास खंड लालगंज के अहिरौली गांव में बुधवार को स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंद्रेश मिश्रा एवं अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​समारोह के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री धर्मराज सिंह और गौ रक्षा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह का माल्यार्पण कर तथा अंग वस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजभान सिंह ने की, जबकि मंच संचालन ब्राह्मण सभा के प्रदेश महामंत्री राजेश शुक्ला द्वारा बेहद कुशल तरीके से किया गया।​प्रदेश मंत्री धर्मराज सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना और क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे पदाधिकारियों का सम्मान करना था। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।​
इस अवसर पर योगेश विश्वकर्मा, विक्की प्रधान, आनंद सिंह, महेंद्र तिवारी, शकील अहमद, शुभम, राकेश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, बृजेश मिश्रा, जनमेजय दुबे और कन्हैया प्रजापति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक शामिल रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *