भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की मां की आरती

0Shares

लालगंज (आजमगढ़)। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर विकासखंड लालगंज के अमिलिया गांव में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार की शाम गांव के मुख्य पूजा पंडाल में रमेश गुप्ता और उनकी धर्म पत्नी गीता गुप्ता द्वारा मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरा गांव माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।​इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लालगंज मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।मंडल अध्यक्ष के आते ही नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ चिंटू, उपाध्यक्ष शिवम सिंह, व्यवस्थापक प्रशांत सिंह व संयोजक राहुल गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की आरती उतारकर क्षेत्र की सुख, शांति, और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।​आरती के उपरांत मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित सभी ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने नवयुवक मंगल दल के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।नवयुवक मंगल दल के पदाधिकारीयों ने मातृ शक्तियों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में आशुतोष सिंह उर्फ़ चिंटू,शिवम सिंह, प्रशांत सिंह, राहुल गुप्ता, ईश्वर मद्धेशिया, हरेन्द्र सिंह, आदर्श सिंह उर्फ छोटू, शशिकांत रावत,रविकांत रावत,चन्द्रेज खरवार, प्रियंका गुप्ता,राणा प्रताप सिंह,कुंवर यशवंत सिंह, झुनझुन सिंह, श्यामरूप, निशांत सिंह,ज्ञानेश्वर रावत सहित आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में रमेश गुप्ता आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *