नाले पर अतिक्रमण कर नगर की गली को किया गया है कब्जा

0Shares

आज तक नहीं पड़ी किसी अधिकारी की नजर।

आजमगढ़ ब्यूरो। जनपद के नगर पंचायत फूलपुर में स्थित मंगल बाजार मुंशी दौलत नगर, वार्ड नंबर 10, पंचम तेली गली में एक ऐसा वाकया देखने को मिला है कि जिसे देखकर किसी भी व्यक्ति को यह जरूर समझ आ जाएगा कि इस कब्जे के पीछे कितने शातिर लोग शामिल रहे होंगे, मामला नाले पर अतिक्रमण का है।
मंगल बाजार के पंचम तेली गली में नगर पंचायत के कुछ दुकानदार नाले के ऊपर ही अपनी दुकान चला रहे हैं इस पर आज तक किसी सरकारी महकमे की नजर तक नहीं पड़ी, सवाल उनसे भी है जो इस नगर पंचायत व वार्ड को सुंदर और स्वच्छ बनाने का वादा कर जनता के बूते चुनाव जीत गए थे, क्या आज तक उन जनप्रतिनिधियों को इस अवैध कब्जे के बारे में पता नहीं चला, या फिर पता चलने के बाद जानबूझकर अनदेखा किया गया और सवाल नगर के अधिशासी अधिकारी से भी बनता है कि क्या कभी इस पर उनकी नजर नहीं पड़ी, प्रदेश सरकार जहां अवैध कब्जे के खिलाफ तरह-तरह के कानून बना कर कब्जे को खाली करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है वहीं अपने फायदे के लिए कुछ अधिकारी और जनप्रतिनिधि चंद लाभ के चक्कर में नगर में कब्जा करवाते जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा अवैध कब्जे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद भी अधिकारियों की नजर इस कब्जे पर आखिर आज तक क्यों नहीं पड़ी, क्या अधिकारी को कुछ विशेष लाभ दिखा जो इस नाले पर मकान बनवा दिया गया हो, स्थानीय लोगों का तो यहां तक कहना था कि बारिश में पूरा नगर इस नाले की वजह से चपेट में आ जाता है और जगह जगह पानी भर जाता है, नाले की साफ सफाई सुचारू रूप से नहीं होने के चलते हर बार नगर की जनता पानी के जाम से परेशान रहती है जिस पर आज तक कभी कीसी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पड़ी, दावा यह है कि कभी भी कोई अधिकारी अपने आँख के सामने इस नाले की साफ सफाई करवाएगा तो नाले के अंदर सफाई का कोई भी औजार नहीं जाएगा जिससे नाला नहीं साफ हो पाएगा, आखिर इतने सालों से हुए इस नाले पर कब्जे के बाद नाले के अंदर कितना कचड़ा भरा होगा यह तो अब कब्जामुक्त के बाद ही देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *