चक्रवात की मार से किसानों की फसल बर्बाद

0Shares

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने जताई चिन्ता।

चन्दौली ब्यूरो। धान का कटोरा कहे जाने वाले में किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, मुआवजे की उठी मांग। धान का कटोरा कहे जाने वाले चन्दौली जिले में चक्रवात के प्रभाव से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते खेतों में तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। किसानों की महीनों की मेहनत पर प्राकृतिक आपदा ने पानी फेर दिया है।
फसलों की बर्बादी को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष राणा सिंह ने किसानों के प्रति गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही खेती की बढ़ती लागत और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होना उनके लिए बड़ा संकट है।
उन्होंने प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की कि प्रभावित गांवों में तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों की इस पीड़ा पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *