बबुरी कस्बा में महीनों से आतंक मचा रहा बिगड़ैल सांड, ग्रामीणों ने खुद किया रेस्क्यू

0Shares

चन्दौली ब्यूरो। बबुरी कस्बा में पिछले कई महीनों से एक बिगड़ैल सांड आतंक का पर्याय बना हुआ था। सांड कई लोगों को घायल कर चुका था और आए दिन बाजार में दुकानों और राहगीरों पर हमला कर दहशत फैलाए हुए था।ग्रामीणों का आरोप है, कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रधान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वही शुक्रवार को विधायक रमेश जायसवाल ने डीएम से इस मामले को संज्ञान लेने को कहा था,आखिरकार कस्बा के युवाओं और ग्राम प्रधान प्रत्याशी महेंद्र सेठ ने खुद ही हिम्मत दिखाते हुए सांड को बड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया और रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सांड के पकड़े जाने के बाद पूरे कस्बा में राहत की सांस ली गई।लोगों ने कहा जो काम प्रधान और बड़े नेता नहीं कर पाए, वो काम कस्बा के लोगों ने कर दिखाया।इस साहसिक कार्य के लिए पूरे कस्बा में युवाओं की खूब सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *