बनकटा (देवरिया)। विकासखंड बनकटा के नवादा मोड़ पर पाइपलाइन से लगातार पानी बहने की समस्या का समाधान कर दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित कार्यदायी संस्था ने मौके पर पाइपलाइन की मरम्मत कर आवश्यक स्थान पर टोटी लगा दी है। इससे पानी का अनावश्यक बहाव बंद हो गया और जल की बर्बादी पर रोक लग गई।
अधिशासी अभियंता अखिल आनंद ने बताया कि इस संबंध में मिली शिकायत का निस्तारण कार्यदायी फर्म रिथ्विक कोया की ओर से करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सुचारु पेयजल उपलब्ध कराना और पानी की बर्बादी रोकना जल निगम (ग्रामीण) की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी भी की जा रही है।
